फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौकरी के पीछे का खतरनाक सच...हर रात लूटी गई आबरू, साढ़े तीन लाख में हुआ सौदा; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो

Sat, 19 Apr 2025 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की एक लड़की को नौकरी का सपना दिखाया गया। उसे होटल में ले जाकर इंटरव्यू के नाम पर साढ़े तीन लाख में बेच दिया। इसके बाद कोटा में उसके साथ ऐसी दरिंदगी हुई, जिसे वो सहन नहीं कर सकी। मौका देखकर वो वहां से भाग निकली और पुलिस की शरण ली। आगरा पुलिस उसे वापस ले आई...
 
विज्ञापन
लड़की का हाथ पकड़ा। सांकेतिक - फोटो : Free pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में बेची गई किशोरी को जगदीशपुरा पुलिस आगरा लेकर आ गई। मेडिकल करवाया। शनिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



 

तैयार करा दिए फर्जी दस्तावेज
जगदीशपुरा क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी को एक महिला नौकरी दिलाने के बहाने गुरुद्वारा के पास एक होटल में ले गई। उम्र संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार करके चार लोगों को 3.70 लाख रुपये में बेच दिया। कोटा में उससे घरेलू काम कराया गया। शारीरिक शोषण किया गया। शोषण से तंग आकर किशोरी छत से कूदकर भाग निकली और कैतुन थाना जा पहुंची।

ये भी पढ़ें -  UP: कमरे में पति-पत्नी की लाश और बिलखती 20 दिन की बेटी, मौत से पहले का आखिरी ऑडियो...ऐसे ली गई दंपती की जान


 

परिजनों ने मांगी मदद
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। किशोरी को बालिका गृह में निरुद्ध करा दिया। बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि 14 फरवरी को कोटा बाल कल्याण समिति ने परिजनों से कहा था कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किशोरी सुपुर्द की जाएगी। परिजन लौट आए। उन्होंने मदद मांगी। वह परिजन को लेकर कोटा पहुंचे।


ये भी पढ़ें -  गर्मी से अभी राहत नहीं: दूसरे दिन भी प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, आ सकती है धूल भरी आंधी

 
विज्ञापन

लगातार पैरवी के बाद लौट सकी आगरा
बाल कल्याण समिति, पुलिस और न्यायालय में किशोरी का पक्ष रखा। लगातार पैरवी के बाद कोटा बाल कल्याण समिति ने आगरा पुलिस को कोटा बुलाकर पुलिस के सुपुर्द किया।


ये भी पढ़ें -  UP: महिला ऑटो चालक से सामूहिक दुष्कर्म...खुद को फाैजी बताकर होटल के कमरे में की दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें