फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 21 जिलों में एक नवंबर से शुरू होगी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की नई व्यवस्था, जानिए क्या है खास

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने अमर उजाला को बताया कि नई बिलिंग व्यवस्था 1 नवंबर से आगरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडल के 21 जिलों में लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डीवीवीएनएल के 56.46 लाख उपभोक्ता हैं। 44.23 लाख ग्रामीण व 12.23 लाख शहरी उपभोक्ता हैं। 2.78 लाख निजी नलकूप कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली का बिल जमा करने के लिए अब उपभोक्ताओं को विद्युत केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। मीटर रीडर घर आएगा। रीडिंग के साथ बिल बनाएगा। मीटर रीडर पर ही उपभोक्ता बिल जमा कर सकेंगे। बिलिंग की यह नई व्यवस्था दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के 21 जिलों में एक नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन

विद्युत नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने, जर्जर तार व ट्रांसफार्मर बदलने और बिजली चोरी रोकने के लिए देश में तीन लाख करोड़ रुपये की रिवेम स्कीम बन रही है। इस स्कीम में 15 हजार करोड़ रुपये डीवीवीएनएल में खर्च होगा। सोमवार को प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने अमर उजाला को बताया कि नई बिलिंग व्यवस्था 1 नवंबर से आगरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडल के 21 जिलों में लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डीवीवीएनएल के 56.46 लाख उपभोक्ता हैं। 44.23 लाख ग्रामीण व 12.23 लाख शहरी उपभोक्ता हैं। 2.78 लाख निजी नलकूप कनेक्शन हैं।

ऑडिट मीटर से नहीं बढ़ेगा बिल
किसानों के नलकूपों पर लगे ऑडिट मीटर को लेकर एमडी अमित किशोर ने कहा, किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है। ऑडिट मीटर से बिलिंग नहीं होगी। बिलिंग हॉर्स पावर के आधार पर होगी। ऑडिट मीटर लगने से किसानों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पढ़ेगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

खरीद व वसूली में 239 करोड़ का अंतर
डीवीवीएनएल बिजली की खरीद पर हर माह 925 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। जबकि औसत राजस्व वसूली का निर्धारण 890 करोड़ रुपये है। निर्धारण के सापेक्ष 686 करोड़ रुपये की मासिक वसूली हो रही है। एमडी ने बताया कि हर माह खरीद और वसूली में 239 करोड़ रुपये का अंतर है।

काली पट्टी बांध विद्युत अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने ग्रेड-पे सहित लंबित मांगों को लेकर पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। पहले दिन काली पट्टी बांध कर विद्युत अभियंताओं ने एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया। क्षेत्रीय सचिव ओपी गुप्ता ने बताया कि अभियंताओं का उत्पीड़न बंद नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार को रोज एक घंटे बढ़ाया जाएगा। ऊर्जा निगमों के पुनर्गठन की मांग करते हुए 26 अक्टूबर से अनिश्चिकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय हुआ है। विरोध सभा में शशिकांत सिंह, पीयूष कुमार सिंह, अनूप उपाध्याय, राहुल वर्मा, पंकज गोयल, कु लदीप कुलश्रेष्ठ, एसपी सिंह, पंकज केला, वीके सिंह, मोहित गोयल, पीयूष तिवारी, महेशचंद, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का आगरा दौरा: टूटी बेंच देखकर बोले जीएम, ये काम हो रहा है...खामियों पर नाराजगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें