मैनपुरी। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 27 से 29 सितंबर तक होगी। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तैयारियां समय से पूरी कर लें
परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, आरसी महिला महाविद्यालय, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज आगरा रोड, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज, आरसी कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, एकरसानंद आदर्श इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रभारी डीआईओएस रघुराज सिंह पाल ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि 26 सितंबर तक परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।