वीडियो हुआ वायरल
लग्जरी कार चालक के सड़क पर सिक्योरिटी गार्ड को उड़ाने की घटना का वीडियो दहशत में डालने वाला है। खेड़ा पंचगाई, ताजगंज निवासी सत्यप्रकाश (50) फतेहाबाद रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में सिक्योरिटी गार्ड थे। भाई महेशचंद ने बताया कि रात करीब 10 बजे साइकिल से घर लौटने के लिए निकले थे।
ये भी पढ़ें - UP: बाइक को एक किमी घसीटता ले गया ट्रक, युवक चीखता रहा...हेलमेट ने बचाई जान
गार्ड की मौत
देवरी रोड पर अचानक लाल रंग की कार हवा की रफ्तार से आई और सत्यप्रकाश को साइकिल समेत उड़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह कई मीटर तक हवा में उछले और जमीन पर आ गिरे। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का फुटेज वायरल हो रहा है। सत्यप्रकाश के दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिजन का बुरा हाल है। इस मामले में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी के हाथ की नस काटी, फिर खुद के हाथ-पैर भी काट डाले...पड़ोसी बनाते रहे VIDEO, इसलिए किसी ने नहीं रोका