भोला एक साल से चला रहा था गैंग
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बिहार का रहने वाला भोला कुमार इंटरमीडिएट पास है। पहले वह साइबर ठगों के गैंग में काम करता था। बाद में खुद ही ठगी करने लगा। उसकी दोस्ती सोनू से थी। वह हाईस्कूल पास है। वहीं सोनू ने अपने गांव के मुकेश कुमार तैयार किया। उसने अपना खाता दे रखा था।
भोला कुमार खाते में जमा होने वाली रकम में से आधा हिस्सा लेता था। बाकी सोनू और मुकेश को देता था। एक साल में गैंग जिगोलो बनाने और स्पा सेंटर में नौकरी के नाम पर सौ से अधिक युवकों को ठग चुका है। इसके अलावा लोन दिलाने के नाम पर खाते में रकम जमा कराते थे। अब तक दस लाख रुपये की ठगी का पता चला है। आरोपियों के बैंक खाते भी चेक किए जाएंगे, जिससे उनके खाते में पड़ी रकम को जब्त किया जा सके।
हेलो गैंग से मिली जानकारी
सोनू और मुकेश कुमार खेड़ा राठौर के रहने वाले हैं। बाह और पिनाहट इलाके में हेलो गैंग पकड़े जा चुके हैं। इससे ही सोनू और मुकेश को ठगी करने वालों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद वह खुद ठगी करने लगे।