फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लड़की की आवाज में देता था ऐसा झांसा...लोग गंवा बैठते अपनी जमा पूंजी, ठगी का तरीका जान पुलिस भी हैरान

Wed, 21 May 2025 12:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी हनी ट्रैप कर लोगों को फंसाता था। उन्हें मुनाफे का लालच देकर जमा पूंजी हड़प लेता था। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों के साथ ट्रेडिंग और हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी करने के आरोप में ग्वालियर निवासी दुर्गेश सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी पहले टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से लोगों को जोड़ता था। बाद में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर अच्छे मुनाफा का लालच देता। साथ ही फेक महिला प्रोफाइल और रोबोटिक तकनीक के जरिए लड़की की आवाज में बात करता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी लगवाने का दिया झांसा, 10 लाख की ठगी...जॉइनिंग लेटर निकला फर्जी
विज्ञापन

आरोपी मीठी-मीठी बात कर लोगों को अपने जाल में फंसा लेता। हनी ट्रैप में फंसे कई लोगों को अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ठग लेता था। अब तक आरोपी करीब 20 से 25 लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें