फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधः लकी ड्रा में कार निकलने का झांसा देकर ठगे रुपये, महिला की शिकायत पर जांच शुरू

Mon, 21 Sep 2020 02:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रविवार सुबह निशा को फोन किया कि उनकी कार लेकर आ रहे चालक ने किसी की गाड़ी में टक्कर मार दी है। 32 हजार हर्जाना देना
होगा। इस पर निशा को शक हो गया। उन्होंने उससे रकम वापस करने को कहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र की निशा को लकी ड्रा में कार निकलने का झांसा देकर 30 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की है।कस्बा शमसाबाद निवासी निशा ने चार दिन पहले एक वेबसाइट से साड़ी बुक की थी। लेकिन देरी होने पर दो दिन पहले आर्डर रद्द कर दिया।
विज्ञापन


18 सितंबर को मोबाइल पर एक संदेश आया। इसमें लकी ड्रॉ में कार निकलने की जानकारी थी। कुछ देर बाद एक कॉल आया। एक व्यक्ति ने बात की। अपना नाम आलोक कुमार बताया। कहा कि इनाम में कार निकली है। वह बांग्लादेश से आनी है। निशा ने शक जताया।

ये भी पढ़ें-  आगराः संकट ग्रस्त सूची में शामिल तेंदुए का चंबल में बढ़ा कुनबा, आठ शावक दिखने से वन विभाग उत्साहित
विज्ञापन


अपनी पहचान भेजने को कहा। युवक ने उनके मोबाइल पर पेन और आधार कार्ड की फोटो भेज दी। इस पर निशा को विश्वास हो गया। उनसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक और एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद किस्त के रूप में 30 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। 
विज्ञापन

रविवार सुबह निशा को फोन किया कि उनकी कार लेकर आ रहे चालक ने किसी की गाड़ी में टक्कर मार दी है। 32 हजार हर्जाना देना होगा। इस पर निशा को शक हो गया। उन्होंने उससे रकम वापस करने को कहा। मगर, उसने फोन काट दिया। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें