एप डाउनलोड कराकर फोन हैक करते हैं
साइबर सेल के मुताबिक, गूगल पर नामी कंपनी के नाम से साइबर अपराधी अपने नंबर डाल रहे हैं। जब कोई व्यक्ति नंबर खोजता है तो उनके जाल में फंस जाता है। कॉल करने पर मदद के नाम पर मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग और एक्सेस करने वाले एप डाउनलोड कराकर फोन हैक करते हैं।
खाते की जानकारी नहीं देनी चाहिए
खाते की जानकारी लेकर रकम निकाल लेते हैं। इसलिए ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर खोजने में सावधान रहें। कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से ही नंबर लेना चाहिए। फोन पर कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहता है तो समझ जाएं, साइबर ठगी हो सकती है। मोबाइल पर एटीएम कार्ड और खाते की जानकारी नहीं देनी चाहिए।
आगरा: पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा की समाज विशेष के खिलाफ टिप्पणी का वीडियो वायरल