अनजान व्यक्ति को नहीं बताएं ओटीपी
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को शिकार बनाते हैं। अगर, कोई अनजान व्यक्ति कॉल करके खाते की जानकारी लेता है या ओटीपी और पिन पूछता है तो नहीं बताएं।
जरूरी है यह सावधानी
अपनी निजी जानकारी जैसे पासवर्ड, क्रेडिट, डेबिट कार्ड नंबर अनजान व्यक्ति ना दें।
लॉटरी निकलने के संबंध में मोबाइल पर आने वाले लिंक पर रिप्लाई ना करें।
किसी भी ब्राउजर का उपयोग करने पर रिमेंबर पासवर्ड ऑप्शन का चयन ना करें।
अधिकृत वेबसाइट से ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।
बैंक अधिकारी बनकर भी कोई ओटीपी या पिन पूछे तो ना बताएं।
बच्चों की मार्मिक गुहार: हम कभी नहीं लड़ेंगे पापा...मां मैं भी आपकी बेटी हूं, गलती का अहसास होने पर एक हुए माता-पिता