कासगंज। सिपाही के मोबाइल पर लिंक भेजकर उसके खाते से 70 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी गई। मामले में सिपाही ने सोरोंजी के थाने में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सिपाही प्रशांत कुमार के मोबाइल पर अज्ञात के द्वारा रिश्तेदार बनकर छह दिसंबर को लिंक भेजा गया था। सिपाही द्वारा लिंक को खोलने पर उसके खाते से 70 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई। मोबाइल पर मेसेज मिलते ही वह परेशान हो गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने सोरोंजी के थाना प्रभारी को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए निर्देशित किया।
कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि अज्ञात के द्वारा सिपाही का रिश्तेदार बनकर उसके मोबाइल पर लिंक भेजा था। जिसके बाद उसके मोबाइल से रुपये निकाल लिए गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही हैं।