मैनपुरी। किशनी में शुक्रवार को नगर के माधव गेस्ट हाउस में शैक्षिक सत्र 2021-22 को लेकर ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव और ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।
ब्लॉक स्तरीय उन्नमुखीकर्ण गोष्ठी का शुभारंभ भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी और खंड विकास अधिकारी महेश त्रिपाठी ने सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खंड शिक्षा अधिकारी जेपी पाल ने बताया गया कि विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधानों के तालमेल के द्वारा ही विद्यालय का सर्वांगीण कायाकल्प संभव है।
बीडीओ महेश त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी बेवर सर्वेश यादव, राकेश चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान उमेश शर्मा, श्रीकांत शाक्य, नागेंद्र दिवाकर, शरद यादव, नीलेश कुमार, रमाशंकर, राजेश राठौर, विशाल सिंह, दीपक निरंकारी, संजीव कुमार, विजेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, खुर्शीद अहमद, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, प्रशांत प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आनंद चतुर्वेदी, पूनम मिश्रा, संध्या राजपूत, नेहा संगम, दीक्षा गुप्ता, मिथिलेश कुमारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गीतकार और शिक्षक बलराम श्रीवास्तव ने किया।