साइबर थाने में थाना प्रभारी का ऑफिस पिछले सात दिन से नहीं खुलने पर थाना प्रभारी समय सिंह को निलंबित किया गया। दूसरी ओर अनुमति पत्र के बाद भी मिट्टी का ट्रक रोकने पर दरोगा कुलदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया।
राकेश टिकैत के खिलाफ अमित चौधरी ने एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की थी। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की जानी थी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार रविवार को थाने पहुंचे तो उन्होंने पूछा राकेश टिकैत वाले मामले में केस हुआ या नहीं।
पता चला कि थाना प्रभारी का ऑफिस पिछले 7 दिन से बंद है। वह नहीं आ रहे हैं। लापरवाही के आरोप में उनके खिलाफ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को रिपोर्ट दी गई। पुलिस आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया। इंस्पेक्टर रीता यादव को नया थाना प्रभारी साइबर क्राइम बनाया गया है।
इरादतनगर थाना में तैनात एसआई कुलदीप कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी कि मिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर को उन्होंने रोका था। किसान के पास अनुमति थी। ट्रैक्टर पकड़ने दरोगा अकेला गया था। उसने इस बात की जानकारी थाना प्रभारी को नहीं दी थी। खनन विभाग से कोई साथ नहीं था। अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया दरोगा की मंशा को गलत माना। डीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास ने निलंबित कर दिया।