शुक्रवार रात को ताजगंज के जोनल पार्क स्थित एक प्लाॅट में बोदला निवासी ऑटो चालक बिलाल (22) का शव मिला था। हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीमें लगी थीं। पुलिस ने रविवार रात को सर्किट हाउस के पास से शहीद नगर निवासी आमिर खान को गिरफ्तार किया। इसमें सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को काफी मदद मिली।
ये भी पढ़ें - UP: नौ साल की उम्र और देह व्यापार का धंधा...मासूम का दर्द सुन रो पड़ेंगे, जिसे समझती रही मां, वो निकली शैतान
आरोपी की निशानदेही पर एक ब्लेड और छुरी बरामद की गई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक, आरोपी आमिर ने बताया कि 10 साल से उसकी दोस्ती बागराजपुर इलाके के फरमान से है। दोनों पच्चीकारी करते थे। पिछले काफी समय से वो चमराैली में पत्थर का काम करने लगा, जबकि फरमान ने प्रतापपुरा पर कार डेकोरेशन का काम शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: मम्मी-पापा ने ऐसा क्या कह दिया...9वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम
शराब पार्टी के बाद काट दी कलाई
दोनों ने बिलाल का मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दिया। उसे काम दिलाने के बहाने दोस्ती गांठ ली। 20 जून को साजिश के तहत आमिर और फरमान बिलाल को पार्टी करने के बहाने जोनल पार्क चाैपाटी की तरफ ले गए। एक जगह पर शराब पार्टी की। बिलाल के नशे में होने पर उसके सिर में ईंट से प्रहार किया। बाद में पार्क के अंदर ले गए। छुरी और ब्लेड से उसके गले और हाथों की कलाई काटकर हत्या कर दी थी।