फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंधे प्यार में कातिल बनी नौ बच्चों की मां...इसलिए प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस को दोनों की तलाश

Tue, 24 Jun 2025 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में प्रेमी के साथ मिलकर नौ बच्चों की मां ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया। इसके बाद छह बच्चों को सड़क पर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस दोनों की तलाश में दबिशें दे रही है। 
 
विज्ञापन
आरोपी महिला रीना और उसका प्रेमी हनीफ, जांच करने पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली क्षेत्र के भरगैन में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक युवक का विसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव फर्रुखाबाद ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिशें दे रही है। फिलहाल, दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्यार की सजा:  मंदिर में शादी, फिर दोस्त के सामने परोस दी...प्रेमी की ऐसी करतूत, जीते जी मर गई वो



 

ट्यूबवेल के हौज में फेंकी लाश
जिला फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के गांव उलियापुर निवासी रतीराम (50) की उसकी पत्नी रीना व उसके प्रेमी हनीफ निवासी भरगैन ने हत्या कर दी। उसका शव भरगैन में ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को उसका शव ट्यूबवेल से बरामद किया। सोमवार को रतीराम के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद उसका विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखवा लिया। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा की जांच के बाद ही उसकी मौत के राज खुलेंगे। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद उसका शव अपने साथ गांव ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया। महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग अभी भी फरार है।

ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह


 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रतीराम की हत्या के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं। पुलिस टीमें सूचना के आधार पर आसपास के जिलों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें