कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में किया गया। इसमें 301 जोड़ों का विवाह उनकी रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया। कुल 1.53 करोड़ रुपये की धनराशि से समारोह का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि निर्धनों के साथ सरकार है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप, विधायक पटियाली ममतेश ने नवविवाहिता जोड़ों को शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि पहली बार इतना वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें एक साथ 301 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं। कार्यक्रम में सभी धर्म के मानने वालों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है। विवाह में उपहार देने वाली संस्थाओं और व्यापारी वीरेंद्र बंसल द्वारा 800 साड़ियां और 50 सूट विवाहिताओं को उपहार में प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कन्यादान सौ गाय दान के बराबर होता है। इस मौके पर भाजपा नेता नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, सीएमओ प्रतिमा श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मुकेशचंद्र जैन, शंकर लाल, डीडीओ एसएन श्रीवास्तव, पीडी चंद्रशेखर, उपायुक्त मनरेगा रामायण सिंह यादव, बीडीओ सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
प्रत्येक विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च किए
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवाह पर 51 हजार रुपये की धनराशि व्यय की गई। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जमा की गई है। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री के लिए 10 हजार रुपये और कार्यक्रम के आयोजन के लिए 6 हजार रुपये खर्च किए गए है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक कासगंज से 66, सोरों से 68, अमांपुर से 24, सिढ़पुरा से 23, सहावर से 33, गंजडुंडवारा से 50, पटियाली से 29 तथा नगर पालिका व नगर पंचायतों से 8 जोड़े शामिल किए गए हैं।