कासगंज। गंगा नदी के किनारे प्रस्तावित गांव में गंगा वन की स्थापना खुशहाली लेकर आएगी। तराई के कई गांव के मजदूरों को मनरेगा के तहत काम मिलेगा। वन विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरी तैयारी कर ली है।
सोरों क्षेत्र के गांव चंदनपुर घटियारी में प्रशासन ने वन गांव स्थापित करने की कार्य योजना तैयार की है। जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय को कार्य कार्ययोजना भेज दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह वन गांव के लिए चिह्नित की गई भूमि का निरीक्षण कर चुके हैं। जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि गंगा वन में श्रमदान करने वालों से तो पौधे निशुल्क लगवाएं। इसके अलावा मजदूरों को रोजगार दें। पर गांव चंदनपुर घटियारी के अलावा आसपास के गांव के बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार देने की योजना तैयार की है।
आंकड़े की नजर से
- 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से तैयार होगा गंगा वन
- 62.25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गंगा वन स्थापना की तैयारी
- 2599 से अधिक मजदूरों को मिलेगा काम
वन गांव में जो गंगा वन तैयार किया जा रहा है। उसमें फलदार पौधों से उपवन भी बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को उपवन फल और औषधि देंगे। तेजी के साथ वन गांव में गंगा वन की स्थापना का काम किया जा रहा है। चंद्रप्रकाश सिंह डीएम।
पूरी कार्ययोजना योजना के साथ काम कर रहे हैं। चंदनपुर घटियारी में गंगा वन तैयार कराने के लिए ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्हें मजदूरी भी दी जाएगी। दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।