फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गशीर्ष मेला ग्राउंड में खेल तमाशे वालों ने डाले डेरे तम्बू

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में मार्गशीर्ष मेला के लिए मेला ग्राउंड में तंबू लगा रहे खेल तमाशे वाले - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी के मेला मार्गशीर्ष ग्राउंड में मेले की तैयारियां होने लगी हैं। इसके चलते वहां दुकानें भी सजने लगी हैं। जबकि अभी तक जगह का आवंटन नहीं किया गया है। आवंटन 23 नवंबर के बाद ही शुुरू होगा। मेले के लिए जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम कासगंज को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मेला के आयोजन की विधिवत रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन हो रहा है। मेला का आयोजन 6 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच होना है।
विज्ञापन

जिसका उद्घाटन जिले के प्रभारी अनिल शर्मा के द्वारा किया जाएगा। स्नान पर्वों के लिए हरि की पैड़ी में पर्याप्त जल व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया है। मेले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए 100 किलोवाट के अस्थाई विद्युुत कनेक्शन के लिए विद्युुत विभाग से स्वीकृति मिल चुुकी है। मेले में स्नान पर्वों में भाग लेने के लिए भारत वर्ष के कोने-कोने से संतों व नागा बाबाआें का तीर्थनगरी पहुुंचना शुरू हो गया है। वे तीर्थनगरी के संत आश्रमों में व हरिपदी किनारे तंबू लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें