फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिला जेल में सांस्कृतिक कला मंच का उद्घाटन, डीएम-एसएसपी ने बंदियों की समस्याएं भी जानीं

Sat, 27 Nov 2021 07:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जेल का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती बंदियों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना। 
विज्ञापन
डीएम ने किया सांस्कृतिक कला मंच का उद्घाटन, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को जिला जेल में सांस्कृतिक कला मंच का उद्घाटन किया। मंच का निर्माण जनसहयोग से कराया गया है। इस मंच के माध्यम से बंदी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे। वहीं जेल परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य मेयर नवीन जैन और चक्र गेट का जीर्णोद्धार कराया गया है। इनका भी लोकार्पण किया गया। 

विज्ञापन

इससे पूर्व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जेल का मासिक निरीक्षण किया। जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों ने गारद नहीं मिल पाने की वजह से एसएन मेडिकल कॉलेज रुटीन चेकअप के लिए नहीं जाने की समस्या बताई। इस पर एसएसपी ने गारद उपलब्ध कराकर अस्पताल भेजकर चेकअप कराने का आश्वासन दिया। उधर, बैरक, पाकशाला, परिसर के निरीक्षण में सब कुछ ठीक ठाक मिला। कोविड टीकारण की भी जानकारी ली।
अस्पताल में भर्ती बंदियों से की बात
एसएसपी और जिलाधिकारी सुबह तकरीबन 11 बजे जिला जेल पहुंचे। उन्होंने पाकशाला, पुरुष और महिला बैरक, जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती बंदियों से बात की। इसमें पता चला कि गारद नहीं मिलने की वजह से चार बंदी एसएन मेडिकल कॉलेज में रुटीन चेकअप और एक बंदी आगरा से बाहर भर्ती होने के लिए नहीं जा पा रहा है। इस पर एसएसपी ने कहा कि बंदियों को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस लाइन से गारद उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल का निरीक्षण करते डीएम-एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी ली। इस पर जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि जेल में तीन हजार से अधिक बंदी हैं। पहली डोज सौ प्रतिशत बंदियों को लग चुकी है। द्वितीय डोज दो हजार बंदियों को लग चुकी है। एक हजार बंदियों को दूसरी डोज लगना बाकी है। यह टीकाकरण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 

दोनों अधिकारियों ने सर्दी के चलते बैरकों में बंदियों को सर्दी से बचाव के लिए की जाने व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। बैरकों में पर्याप्त संख्या में कंबल उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान जेलर राजेश कुमार सिंह, हरवंश कुमार पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें