आगरा। सीबीएसई की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 7 और 8 फरवरी को शहर में कराई जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली की अवधि ढाई घंटे की है।
प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। नोडल कोऑर्डिनेटर आरके दुबे ने बताया कि सभी प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए शहर में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी चेकिंग के बाद केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
पेपर वार अंक की जानकारी
पेपर-1 (कक्षा 1 से 5)
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी- 30 अंक
भाषा-1- 30 अंक
भाषा-2- 30 अंक
गणित- 30 अंक
पर्यावरण अध्ययन- 30 अंक
कुल- 150 अंक
-
पेपर-2 (कक्षा 6 से 8)
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी- 30 अंक
भाषा-1- 30 अंक
भाषा-2- 30 अंक
गणित एवं विज्ञान या सामाजिक विज्ञान- 60 अंक
कुल- 150 अंक