फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी वीएलई ने की हड़ताल जारी, जनसुविधा केंद्र रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कॉमन सर्विस सेंटर ग्राम स्तरीय उद्यमियों (सीएससी वीएलई) को पंचायत सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती में प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। जनपद भर के सभी जनसुविधा केंद्र बंद रखे।
विज्ञापन

युवा मंच संगठन के जिलाध्यक्ष एवं वीएलई यूनियन के संस्थापक ओमदेव शाक्य ने कहा कि सीएससी वीएलई पंचायत सहायक ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। मांग माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि पंचायत सचिवालय का काम सरकार कंप्यूटर निरक्षरों को देना उचित नहीं हैं। जब कि सीएससी वीएलई अनुभवी हैं तो उन्हें प्राथमिकता दी जाए। हम सभी गतवर्षों से पंचायतों पर कार्यरत सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। जबकि कई योजनाओं का लंबे समय तक पेमेंट भी नहीं मिल सका है। मांग करने वालों में आकाश कुमार, गौरी शंकर, ललित कुमार, प्रेम किशोर, अधेश कुमार, रवि कुमार, चंदनदास, विनय कुमार, सत्यवीर सिंह, राजकमल, सचिन कुमार, बाबूराम, योगेंद्रपाल, सतीश कुमार, विनोद कुमार, ललित कुमार, रूबी कुमार, संजीव कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें