फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रा से दोस्ती के लिए बेशर्मी की हदें कर दी पार, फिर भी न मानी...तो दी ऐसी धमकी; स्कूल जाना छोड़ दिया

Tue, 03 Dec 2024 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

शोहदे की हरकतों से तंग छात्रा ने ट्यूशन और स्कूल जाना छोड़ दिया है। उसने छात्रा को धमकी दी है कि दोस्ती नहीं की तो वो उसे जान से मार देगा। 


 
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव की ट्यूशन जा रही 12वीं की छात्रा को दोस्ती नहीं करने पर शोहदे ने जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी सोमवार की सुबह 5:30 बजे घर से ट्यूशन के लिए निकली गई। रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया। उससे दोस्ती करने के लिए कहा। मना करने पर धमकाया। कहा कि दोस्ती नहीं करोगी तो जान से मार दूंगा। शोहदे की धमकी से घबराकर छात्रा घर लौट आई। 

परिजनों के मुताबिक पूर्व में भी शोहदा छात्रा को परेशान कर चुका है। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने स्कूल और ट्यूशन जाना बंद कर दिया था। थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें