किरावली मलपुरा के गाँव गामरी में गडसानी नहर टेल टर ओवर फलो होनै से खेतों में पानी भर गया किसानों क?
- फोटो : Agra Dehat
किरावली। गामरी गांव के समीप सोमवार को गढ़सानी माइनर ओवरफ्लो हो गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। आलू, सरसों, गेहूं की फसलें जलमग्न हो गईं। जिससे किसान परेशान हैं। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई और एसओ ने जेसीबी मंगाकर पानी निकाले जाने की व्यवस्था कराई।
गामरी गांव के किसान नाहर सिंह, रतन सिंह, राकेश सिंह ने बताया कि माइनर ओवरफ्लो होने से उनकी आलू के खेत में लबालब पानी भर गया। इससे फसल सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह, जगन सिंह, सुमन देवी, बहादुर सिंह, सज्जन सिंह आदि किसानों की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं।
वहीं माइनर के ओवरफ्लो होने की सूचना पाकर जेई सिंचाई विभाग विनोद कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि माइनर का एक गूल बंद होने से यह ओवरफ्लो हुई है, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है। जिसे निकलवाने की व्यवस्था की गई है।