फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा नगर निगम: अधिकारियों से इस कदर नाराज हो गईं मेयर, बैठक का ही कर दिया बहिष्कार

Tue, 19 Nov 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर इस कदर नाराज हुईं कि उन्होंने बैठक का ही बहिष्कार कर दिया। 
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम सदन की कार्यकारिणी बैठक में सोमवार को मेयर अधिकारियों की लापरवाही पर बिफर गईं। बैठक का बहिष्कार करते हुए वो चली गईं। अधिकारियों ने उन्हें अनुपालन आख्या तक उपलब्ध नहीं कराई थी।
विज्ञापन


पार्षदों ने आम सहमति से विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाए थे। जलकल महाप्रबंधक ने अनुपालन आख्या उपलब्ध नहीं कराई। मेयर हेमलता दिवाकर ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की ओर से कार्यकारिणी में हुए फैसलों का पालन करने में लापरवाही बरती जा रही है। जिन कार्यों के प्रस्ताव पार्षदों ने दिए थे, उन्हें ठंड बस्ते में डाल दिया गया।

उन्होंने नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को पत्र लिखकर समय से अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। पार्षद लगातार मेयर से शिकायत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन को अवगत कराया जाएगा। मेयर ने 13 फरवरी 2024, 1 अक्तूबर 2024 और 23 अक्तूबर 2024 को इस संबंध में नगरायुक्त को पत्र लिखा था। उन्होंने अधिकारियों पर सदन की अवमानना के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें