आगरा: राकेश टिकैत किसानों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ललितपुर से लौटते हुए बरौली अहीर के बाद गांव में मंगलवार देर रात पहुंचे। यहां किसानों ने उन्हें खाद की किल्लत की परेशानी बताई। फोन पर हुई बातचीत में टिकैत ने कहा कि देशभर में खाद की किल्लत हो रही है। यह सरकार खाद भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। दिवाली बाद खाद की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने बताया कि खाद की कमी और कालाबाजारी के बारे में राष्ट्रीय प्रवक्ता को अवगत कराया गया है। आंदोलन की रूपरेखा तय कर रहे हैं।