फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, युवक ने खुद को भी किया घायल, दोनों की हालत गंभीर

Sat, 10 Aug 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
छत पर बिखरा पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी (कैलाश मोड़), सिकंदरा में शुक्रवार सुबह विवाहिता को घर में घुसकर चाकू से गोद दिया गया। आरोप है कि एकतरफा प्यार में युवक विमल ने उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। 
विज्ञापन


युवती की मां ने आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। इस पर आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कृष्णा कॉलोनी के एक मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहने वाले एक परिवार ने बेटी की शादी छह मई को धौलपुर (राजस्थान) में की थी। हरियाली तीज से दो दिन पहले युवती मायके आई थी। शुक्रवार सुबह 11:45 बजे वह छत पर बैठी थी। किरायेदार महिला भी पास थी। उसकी मां बाथरूम में कपड़े धो रही थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

तभी विमल पुत्र मुकेश बाबू निवासी बरहन आया। मकान के भूतल पर रहने वाली मंजू ने उसे टोका। मगर, वह लैला से मिलने की बात कहते हुए छत पर चला गया। युवती से विवाद करने लगा। इस पर वह कमरे में आ गईं। पीछे से विमल भी आ गया। 

उसने चाकू निकाल लिया और युवती के सिर, हाथ और पेट में कई वार कर दिए। वह लहूलुहान हो गई। बचने के लिए चीखती हुई कमरे से बाहर भागी। बेटी की चीख सुनकर मां दौड़ी और उसने कमरे का गेट बंद कर दिया। कमरे में बंद विमल ने खुद के पेट, सिर और हाथों में चाकू मार लिए। चीखपुकार सुनकर लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवती और विमल को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार ने बताया कि विमल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। युवती की हालत में सुधार होने पर मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराएंगे। विमल युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। उसकी दूसरी जगह शादी होने से खफा था। मौके से चाकू बरामद कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें