फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालकों ने यमुना एक्सप्रेस वे जाम किया

Thu, 17 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोडवेज बस चालकों ने हंगामा करते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर हजार - पांच सौ के नोट न लिए जाने पर रोडवेज बस चालकों ने हंगामा करते हुए एक्सप्रेस वे पर गुरुवार शाम पौने पांच बजे जाम लगा दिया। आधा घंटा बाद पुलिस ने पहुंचकर हजार - पांच सौ के नोट जमा कराए। इस पर चालक शांत हो गए।
विज्ञापन

उधर, टोल प्लाजा कर्मचारियों का आरोप है कि  रोडवेज बस कंडक्टर सवारियों से किराए में खुले नोट ले रहे हैं। लेकिन टोल प्लाजा पर अपने 1000-500 के नोट खुला रहे हैं। सवारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किराए में 100 और 50 के नोट दिए हैं। यही बात चालकों को बताई तो वे हंगामा करने लगे। उधर सूचना पर पुलिस पहुंची तो चालकों ने हंगामा तेज कर दिया।
इसका पता चलने पर टोल प्लाजा से अधिकारी मनीष और तुलसी भी पहुंच गए थे। उनके समझाने पर भी चालक नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर टोलकर्मियों से बात की। उन्होंने चालकों से हजार पांच सौ के नोट लिए। तब जाकर जाम खोला गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें