फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत करने आए युवक ने किया महिला से दुष्कर्म, परिजनों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Fri, 22 Mar 2019 06:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र में एक युवक ने रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म किया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा भर दिया। घटना से भड़के युवती के परिजनों ने आरोपी के घर हमला कर दिया। आरोपी और उसकी पत्नी, बेटी, सास की जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। घायलों को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया गया है। पिनाहट के एक गांव का युवक अपनी पत्नी, बेटी और सास के साथ बाह क्षेत्र के एक गांव में उधार के 50 हजार रुपये की पंचायत के लिए बुधवार को आया था। 

गुरुवार सुबह की है घटना

गुरुवार की सुबह 8 बजे के करीब युवती घर के सामने स्थित शौचालय में गई थी। युवक उसके पीछे शौचालय में घुस गया। युवती से दुष्कर्म किया। युवती की बहन के पहुंचने पर आरोपी वहां से भागा। 
विज्ञापन


शोर पर पीड़ित युवती के परिजन एकत्र हो गए और युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई पत्नी, बेटी और सास को भी पीटा। मारपीट के दौरान दो साल की बेटी का सिर फूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको छुड़ाया। 

दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घायलों को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया गया है। आरोपी की बेटी को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें