फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला को पड़ोसी से इश्क की मिली ऐसी सजा

Sat, 08 Jul 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के गांव के एक युवक ने अपनी प्रेमिका को जिंदा जला दिया और मौके से भाग गया। महिला के ससुराल वाले उसे आगरा ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। परिवारीजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस भी जिला अस्पताल आ गई। मामले में पीड़ित परिवारीजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि नारखी थाना क्षेत्र के गांव कायथा निवासी हरीओम की पत्नी रजनी (30) के प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले युवक से थे। परिवारीजनों को इसका पता शुक्रवार को उस वक्त हुआ, जब रजनी का फोन उसके परिवारीजनों के हाथ लग गया। फोन में रजनी और युवक की बातें रिकार्ड थी। रजनी और युवक के बीच चल रहे संबंधों का पता चलने पर परिवारीजन रजनी को डांटने के साथ ही आरोपी युवक के यहां शिकायत करने पहुंच गए। 

यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। रजनी की सास मुन्नीदेवी का आरोप है कि जिस वक्त युवक के परिवारीजनों से विवाद हो रहा था। उस वक्त रजनी घर पर अकेली थी। तभी युवक उसकी बहू के पास पहुंचा और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा कर मौके से भाग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल लाया गया,जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


रजनी ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। परिवारीजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिवारीजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि महिला के पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध का खुलासा होने पर खुद आग लगाई है। 

पीड़ित पक्ष यदि तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जांच में यदि मृतका के परिवारीजनों के आरोप सही पाए जाते है तो कार्रवाई की जाएगी। रजनी का विवाह नौ साल पूर्व हुआ था। उसके दो बच्चे भी है। बड़ी बेटी छह साल की है। रजनी की मौत की खबर पर उसकी मां परिवारीजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें