फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज के अति सुरक्षित क्षेत्र में पुलिस को पीटा, वर्दी फाड़ी

Wed, 29 Jun 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर मंगलवार शाम सुरक्षा के यलो जोन में कार लेकर घुसे दिल्ली के नशे में धुत पर्यटकों ने रोके जाने पर पुलिस के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक सिपाही की वर्दी फाड़ डाली। दरोगा को थप्पड़ मारे। अपशब्द भी कहे। बाद में पुलिस सभी को पकड़कर ताजगंज थाना ले आई।
विज्ञापन

वाकया साढ़े पांच बजे का है। ताजमहल पर एंट्री के लिए पर्यटकों की भीड़ थी। बैरियर पर लाइन लंबी होती जा रही थी। तभी वाहनों के लिए प्रतिबंधित यलो जोन में तेज रफ्तार से एक कार आई। सिपाही ने उसे रोकने के लिए हाथ से इशारा किया। उसमें से एक युवती निकली। उसने सिपाही से कहा, ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई कार रोकने की, अगर मैं ब्रेक न मारती तो ऊपर पहुंच जाते।’
सिपाही ने कहा कि यहां कार लाना प्रतिबंधित है, आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर वह युवती कार छोड़कर चली गई और एक मिनट बाद अपने साथी युवकों के साथ पहुंची। ताज सुरक्षा में तैनात सिपाही सतेंद्र सिंह ने बताया कि उन लोगों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल सज्जन कुमार की वर्दी फाड़ डाली। दरोगा रामदास, कांस्टेबल प्रबल प्रताप के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

यह देखकर और पुलिसकर्मी आ गए। तब जाकर उन्हें पकड़ा जा सका। पुलिस ने बताया कि सभी ने शराब पी रखी थी। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस की ओर से उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


   खतरे में खाकी का इकबाल
: सोमवार को पालीवाल पार्क में सिपाही के साथ मारपीट की गई, उसकी वर्दी फाड़ दी गई
: रविवार को बल्केश्वर में दरोगा के साथ मारपीट हुई, यह केस पुलिस ने दर्ज नहीं किया
: चार दिन पहले बरहन में खनन माफियाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें