फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर लगी चोट ने खोला पति की मौत का राज, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 10:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरा के लखनपुर गांव में पांच फरवरी को हुई जूता कारीगर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था।  
विज्ञापन


पहले यह केस आत्महत्या की धारा में दर्ज था। शक होने पर जब पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। 

जूता कारीगर रिंकू मूल रूप से धनौली का रहने वाला था। लखनपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहा था। पांच फरवरी की सुबह उसका शव घर के पास के खाली पड़े फ्लैट के कमरे में फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति के चेहरे पर थी चोट

परिजनों का शक था कि उसकी मौत के पीछे कहीं न कहीं पत्नी जिम्मेदार है। पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फंदे से लटकना आया था, लेकिन चेहरे पर चोट थीं। इस कारण पुलिस को शक हुआ कि मामला हत्या का हो सकता है।

लोहामंडी की जिस फैक्ट्री में रिंकू काम करता था, उसी में ठेकेदार पूरन काम करता था। नौबस्ता लोहामंडी निवासी पूरन की रिंकू की पत्नी से दोस्ती हो गई थी। रिंकू को यह पसंद नहीं था। पूरन ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच ली। 

रिंकू की पत्नी से साथ मिलकर इसे अंजाम दिया। इसमें पूरन का भंजा हरीपर्वत निवासी मोटा भी शामिल रहा। वो फरार है। सिंकदरा थाना के प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पूरन और रिंकू की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि रिंकू को उसकी पत्नी ने खाने में नींद की गोलियां दे दी थीं। वो बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी और पूरन ने मिलकर उसे फंदे पर लटका दिया। इसमें पूरन के भांजे मोटा ने मदद की। उसकी तलाश की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें