फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरलः दबिश के नाम पर दरोगा ने महिला के साथ की ये हरकत

Fri, 04 Aug 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र के करहल गेट चौकी पर तैनात दरोगा ने दबिश के नाम पर घर में घुसकर महिला के साथ अभद्रता की। शुक्रवार को मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर थाने में दो घंटे तक हंगामा हुआ। दरोगा पर आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ गुरुवार की रात महिला के घर में घुसकर उसकी साड़ी खींची थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के करहल गेट चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले सिंहपुर नहर के समीप एक घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वृद्ध ने इसी व्यक्ति पर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में पांच हजार रुपये में समझौता होने की बात सामने आई। पर, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई। 

आरोप है कि इसी मामले में गुरुवार की रात करहल गेट चौकी इंचार्ज आरोपी के घर सिपाहियों के साथ पहुंच गए। नामजद व्यक्ति की खोजबीन की। महिलाओं ने विरोध किया। इसके बाद दरोगा, सिपाही जबरदस्ती घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसकी साड़ी खींचकर अपमानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ जुटी तो भागे पुलिसवाले

महिला के साथ अभद्रता के शोर पर आसपास के लोग जुटे, तो पुलिसवाले भाग निकले। रात में ही पीड़ित महिला गांववालों के साथ थाने पहुंच गईं। महिला और ग्रामीणों को देखकर दरोगा इंस्पेक्टर की केबिन में दुबक गया। महिलाओं ने करीब दो घंटे तक थाने में जमकर हंगामा किया। ग्रामीण भी दरोगा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। 

इस दौरान कोतवाली में पुलिसकर्मी तमाशबीन बने खडे़ रहे। लोगों ने कहा कि एक तो झूठी रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तरह घर में दबिश देकर छेड़खानी की गई। वहीं अधिकारी आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं कर रहे हैं। 

उधर, काफी देर तक महिला एफआईआर लिखाने के लिए थाने में ही डटी रहीं। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। पर, रिपोर्ट नहीं लिखी। शुक्रवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एक केस के मामले में पुलिस वाले पूछताछ के लिए गए थे। जहां महिला ने भी पुलिस कर्मियों से अभद्रता की है। महिला जो आरोप लगा रही हैं उसकी जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें