फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समता एक्सप्रेस की पार्सल बोगी से बरामद हुई 'नशे' की बड़ी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2019 07:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से नारियल के पार्सल की आड़ में गांजे की तस्करी करने वाले तीन लोगों को जीआरपी आगरा कैंट ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 123 किलो गांजा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

 
सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि भोजपुर, गाजियाबाद निवासी सद्दाम और आसिफ आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से गांजे की खेप नारियल (गिरी का गोला) के पैकेटों में छुपाकर समता एक्सप्रेस से बुक करवाकर लाए थे। दोनों पार्सल की बिल्टी, टिकट आदि लेकर आए थे। 

सदर पुलिस की मदद से जीआरपी ने तीनों को रविवार की रात को पकड़ा था। उनका तीसरा साथी सदर, आगरा का आदिल है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों का कहना है कि वो पहली दफा नारियल की आड़ में गांजा लेकर आए थे, जिसे उन्हें दिल्ली व मेरठ में सप्लाई करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसा संभव नहीं है कि इतनी अच्छी पैकिंग में पार्सल के रूप में यह माल पहली बार लाए हों। इनके अन्य साथियों की तलाश की जाएगी। अब पार्सलघर पर जीआरपी की टीम आने वाले माल की नियमित जांच करेगी। पकड़े गए तस्करों के पास से 123 किलो गांजा बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। 

आदिल स्टेशन से बाहर निकालता था गांजा

आदिल पार्सलघर में पार्सल ठेकेदारों के लिए काम करता है। उसका कैंट स्टेशन पर आना जाना रहता है। तस्करों ने आदिल को पार्सल को स्टेशन से बाहर तक लाने का जिम्मा सौंपा था। वह माल को स्टेशन के बाहर लाकर गाजियाबाद के दोनों युवकों को सौंप देता था। माल छुड़वाने भी कई दफा वो अकेला ही आता था। इस मामले में पार्सलघर के कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जीआरपी जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें