फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पर सांड़ के हमले में दो सैलानी घायल

Fri, 23 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
विदेशी पर्यटकों के ग्रुप पर पूर्वी गेट पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल का दीदार करने आई स्पेन की महिला पर्यटकों के ग्रुप पर गुरुवार सुबह सांड़ ने हमला कर दिया। ताजमहल पूर्वी गेट पर सुबह सात बजे अचानक हुए इस हमले में स्पेनिश महिला पर्यटक को चोट आई, वहीं दूसरी पर्यटक हड़बड़ाकर गिर पड़ी। ताजमहल पूर्वी गेट पर ही शाम को गाय ने एक अन्य विदेशी पर्यटक ग्रुप पर हमला कर दिया। इसमें भी एक सैलानी घायल हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को ताज पर सुबह स्पेन की 24 पर्यटकों का ग्रुप पहुंचा। पूर्वी गेट पर सांड़ ने अचानक हमला किया तो पर्यटक हड़बड़ा गए। इनमें से एक बुजुर्ग महिला पर्यटक को सांड़ ने सींग मारे तो गेट पर मौजूद दुकानदारों ने उन्हें बचाया। घायल पर्यटक का गाइड ने प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, शाम को पूर्वी गेट पर ही विदेशी ग्रुप की महिला पर्यटक पर गाय ने हमला किया। पर्यटक के अचानक गिरने से उसे चोट आईं। ग्रुप के साथ चल रहे गाइड ने स्थानीय प्रशासन से ताज के आस-पास आवारा जानवरों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

ताज पर बंदरों, कुत्तों का है आतंक
ताजमहल के अंदर कुत्तों और बंदरों का आतंक है। हर महीने दो दर्जन से ज्यादा सैलानियों को कुत्ते और बंदर काट रहे हैं। एएसआई आधा दर्जन पत्र नगर निगम को लिख चुका है, लेकिन नगर निगम ने आवारा जानवरों के ताज में प्रवेश को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें