फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक के किनारे दो हिस्सों में महिला का शव मिला

Fri, 23 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dead body - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फरेंदा/पुरंदरपुर। पुरंदरपुर रेलवे क्रासिंग से 200 मीटर उत्तर दिशा में ट्रैक के किनारे महिला का दो हिस्सों में कटा शव बरामद हुुआ। शव की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अगया गांव के करीब ट्रैक के किनारे 30 वर्षीय महिला का शव देखा गया। कुछ लोगों ने बताया कि महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। महिला लाल रंग की साड़ी और पैर में लाल रंग की चप्पल पहनी थी। उसके पास से 2040 रुपये बरामद हुए।

अगल-बगल के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। 
इस संबंध में एसओ ओपी चौहान ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की मौत का कारण ट्रेन से कटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें