फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो धर्मस्थल की प्रतिमाएं खंडित करने से तनाव 

Tue, 01 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ख्वासपुरा में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, जगनेर रोड किया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
त्योहार पर असामाजिक तत्वों ने शहर की फिजा खराब करने की कोशिश की। शाहगंज के ख्वासपुरा में दो धर्मस्थलों में सोमवार रात को प्रतिमाएं खंडित कर दी गईं। दानपात्र चोरी कर लिया गया। मंगलवार सुबह क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोग सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जगनेर रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
ख्वासपुरा और कमाल खां दरगाह के बीच में दो धर्मस्थल हैं। यह इलाका मिश्रित आबादी बाहुल्य क्षेत्र है। मंगलवार सुबह एक धर्मस्थल में क्षेत्र की रहने वाली मंगलिया पूजा-अर्चना के लिए आईं तो प्रतिमा खंडित मिली। दानपात्र नहीं मिला। दूसरे धर्मस्थल में प्रतिमा खंडित थी। झालर भी चोरी कर ली गईं। धर्मस्थल में प्रतिमाएं खंडित होने की जानकारी कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। 
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं। पूर्व मंत्री डा. रामबाबू हरित, भाजपा नेता हेमेंद्र शर्मा, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, बजरंग दल महानगर संयोजक बंटी ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। लोग खेरिया मोड़ पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। बाद में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने जगनेर रोड पर कमाल खां के पास जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। 
सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ लोहामंडी श्यामकांत और हरीपर्वत अनुराग वत्स पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों की पुलिस से भी तीखी नोंकझोंक हुई। अधिकारियों के आश्वास पर ही तीन घंटे बाद जाम खोला जा सका। पुलिस का कहना है कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जाम लगाने पर 100 के खिलाफ मुकदमा 
जगनेर रोड पर कमाल खां के पास तीन घंटे जाम लगाने पर पुलिस ने 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। जाम लगाने से लोगों का असुविधा का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें