फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के नीचे गर्दन रख अधेड़ ने दी जान

Tue, 01 Nov 2016 11:23 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
रेवाड़ी में पटरी से उतरने से बची अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस
विज्ञापन
स्टेशन के पास एक अधेड़ ने मालगाड़ी के नीचे रेलवे लाइन पर सिर रख दिया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। यह देख लोगों की भीड़ लग गई। जीआरपी ने शव अपने कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अछल्दा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार सुबह मालगाड़ी खड़ी थी। दोपहर में एक अधेड़ साइकिल से आया और पुल के पास बहुत देर तक खड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने अपनी साइकिल वहीं पुल के पास खड़ी कर दी और लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी ने जैसे ही हार्न दिया।
विज्ञापन


अधेड़ ने आगे जाकर रेलवे लाइन पर अपना सिर रख दिया। लोग चिल्लाए मगर तब तक मालगाड़ी का पहिया गर्दन पर चढ़ गया और सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना पर जीआरपी पहुंची और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। उसके पास से भी कोई कागजात बरामद नहीं हुए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें