फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज से दो बहनें अगवा, जम्मू कश्मीर के इन तीन युवकों पर आरोप

Tue, 05 Sep 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
kidnap
विज्ञापन
कासगंज में ढोलना के एक गांव की चचेरी और तहेरी बहनों को जम्मू कश्मीर के तीन युवक अगवा कर ले गए। दो बहनों के अगवा होने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि निचली गंगा नहर को पक्का करने का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। इस नहर को पक्का करने वाली कंपनी में जम्मू कश्मीर के तीन युवक भी मशीन पर कार्य कर रहे थे। समीपवर्ती गांव में ही परचूनी की दुकान पर सामान लेने के लिए आना जाना शुरू हो जाने से दुकानदार की पुत्री एवं उसके भाई की पुत्री से युवकों की जान पहचान हो गई। 

युवकों ने मोबाइल के माध्यम से दोनों बहनों को शौच के बहाने से बुला लिया। इसके बाद वे उनको अगवा कर ले गए। जब काफी देर तक दोनें बहनें वापस नहीं लौटी तो परिवारीजनों को चिंता हुई। बहनों की तलाश शुरू की गई। इसी बीच दोनों बहनों के जम्मूकश्मीर के युवकों के साथ जाने की जानकारी मिली। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी से निकाला जा चुका

एक आरोपी युवक सुशील पुत्र लेखराज निवासी चंदाना नेगेसनी किश्तबाड़ा जम्मू कश्मीर को नामजद कर दो अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों को कंपनी ने काम से हटा दिया था। 

गांव में आने जाने के कारण उनकी दोनों बहनों से जान पहचान हो गई। वे बहनों से मोबाइल पर भी बातचीत करते रहते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी बरामदगी के प्रयास कर रही है। जल्द ही दोनों बहनों की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें