किराए का विवाद एक व्यक्ति पर इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई। एक होटल के पास खून से लथपथ लाश को देखकर कहा जा रहा है कि व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है।
दरअसल, झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना इलाके में चिड़ावा रोड बाइपास के पास होटल संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गईं। होटल संचालक गंभीर रूप से घायल अवस्था मे पड़ा मिला, जिसकी बाद में मोत हो गईं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
बगड़ थाना पुलिस के मुताबिक चिड़ावा के वार्ड नंबर दो के रहने वाले सुनील सैनी ने करीब एक माह पहले बृजलालपुरा के अरविंद से होटल किराए पर लिया था। इसके किराए को लेकर ही दोनों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार सुबह भी अरविंद ने सुनील के साथ मारपीट की। रात को भी सुनील लहुलूहान हालत में होटल के पास ही मिला। उसे बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।