फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर दो बहनों की मौत

Sat, 26 Mar 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
 सिकंदरा में नेशनल हाईवे पर रेनबो हास्पिटल के सामने शुक्रवार रात वाहन का इंतजार कर रहीं दो बहनों सीमा (40) और मधु (35) की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

लोगों ने कार सवार पिता-पुत्र को पकड़ लिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। सीमा अपने पति का रेनबो में इलाज करा रही थी। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
कागारौल निवासी उमेश रावत रोडवेज विभाग में परिचालक हैं। वह रेनबो हास्पिटल में भर्ती हैं। गुरुवार को उनका ट्यूमर का आपरेशन हुआ था। सीमा हास्पिटल मेें रुकी थीं। शुक्रवार को दिल्ली के द्वारिका के सीआरपीएफ कैंप निवासी उसकी बहन मधु पत्नी प्रेम कुमार जीजा को देखने आई थीं। प्रेम कुमार सीआरपीएफ मेें हवलदार हैं और जम्मू में तैनात हैं।
विज्ञापन

रात तकरीबन 8:30 बजे सीमा और मधु मायके अरतौनी जाने के लिए हास्पिटल से निकली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोड पार करने के बाद वे वाहन का इंतजार करने लगीं। तभी गुरुद्वारा गुरु का ताल की ओर से आती आई-10 कार की चपेट में आ गईं। उन्हें जोरदार टक्कर लगी। दोनों की मौत हो गई। कार काफी दूर जाकर रुक सकी। भीड़ ने कार सवारों को पकड़ लिया।
घटना की जानकारी पर परिवारीजन आ गए। उन्होंने हंगामा किया। तब सिकंदरा, न्यू आगरा, जगदीशपुरा और हरीपर्वत थानों से फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने किसी तरह घरवालों को शांत किया। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि कार सवार राजीव श्रीवास्तव और परिणभ श्रीवास्तव निवासी गणपति विहार, सिकंदरा को पकड़ा गया है। परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

हास्पिटल पहुंचे रिश्तेदार
सीमा के तीन बच्चे सुधीर, संगीता, विवेक और मधु की बेटी हिना, भावना, बेटा अक्कू हैं। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार हास्पिटल पहुंच गए। उनका रोरोकर बुरा हाल था। लोगों ने बताया कि अस्पताल मेें भर्ती उमेश को ठीक से होश भी नहीं आया है कि सीमा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


गांव संवाई में टेंपो पलटा, मां-बेटी की मौत
दूसरी घटना बरहन स्थित गांव संवाई की है। सिकंदरा निवासी चोब सिंह पत्नी रानी (28) और बेटी मंजू (4) के साथ टेंपो से ससुराल सिकतरा जा रहे थे। एत्मादपुर-बरहन मार्ग पर गांव संवाई के पास टेंपो पलट गया। मौके पर जुटे राहगीरों ने उन्हें टेंपो से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल ले गए। वहां मंजू को मृत घोषित कर दिया गया। रानी को परिवारीजन इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें