फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान सैलानी व गाइड से मारपीट में दो लपके गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुरानी मंडी चौराहे पर ताजमहल के दस रुपये के की-चेन को 2200 रुपये में नहीं खरीदने पर अफगानी पर्यटक से मारपीट के मामले में आरोपी दो हॉकर गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने उन पर चौथ वसूली, मारपीट और गालीगलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बता दें, एक मार्च को अफगानी पर्यटक सैफीतुल्लाह, अब्दुल जमील, तप्तलाह, केसी मुराद, हाजी शोब्रा और एक अन्य महिला पर्यटक ताजमहल देखने के बाद पुरानी मंडी चौराहे पर आए। पानी लेने गए सैफीतुल्लाह को हॉकरों ने घेर लिया था। की-चेन 2200 रुपये में खरीदने का दबाव बनाया। गाइड ने रोका तो उसके साथ मारपीट की। सैफीतुल्लाह से भी मारपीट की।

पर्यटक ने मामले की शिकायत दिल्ली पहुंचकर अफगानी दूतावास में करने को कहा था। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सार्वजनिक हो गया था। बुधवार को पर्यटन थाना पुलिस ने शाहजहां गार्डन के पास से आरोपी गुम्मट निवासी अजय धाकरे और गोबर चौकी निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पर्यटन थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें