फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव हारी महिला को घर में घुसकर पीटा

Thu, 10 Mar 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली जिला महिला अस्पताल में भर्ती पिटाई से घायल हुई महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा मजरे प्रेमराजपुर गांव में चुनावी रंजिश में हमलावरों ने प्रधानी का चुनाव हारी महिला को घर में घुसकर पीटा। उसे बचाने आए पति व सास को भी बेरहमी से पीटा। मारपीट में तीनों घायल हुए।
विज्ञापन


इसमें महिला गर्भवती भी है। गंभीर हालत होने पर उसको महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की इस कदर पिटाई की गई है कि उसके रक्तस्राव नहीं रुक रहा है। पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज की है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी ने मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

मालिन का पुरवा गांव की रहने वाली कुसुमा देवी (32) ने इस बार प्रधानी का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थी। कुसुमा गर्भवती है। चुनावी रंजिश के कारण 7 मार्च को गांव के ही लोग घर में घुसकर उसको पीटने लगे।
विज्ञापन


कुसुमा को पीटते देख पति कोटेदार सूरज उर्फ शिवराज, सास राजवती उसे बचाने पहुंचे। हमलावरों ने उनकी भी पिटाई की। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल कुसुमा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पति का कहना है कि महिला के रक्तस्राव नहीं रुक रहा। उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। कुसुमा का आरोप है कि हमलावरों ने राशन बिक्री के घर में रखे 16 हजार रुपये भी लूट लिए। एसपी हरिनारायण सिंह ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उधर, मिल एरिया थानेदार अशोक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष से शिवा की तहरीर पर शिवराज, पंकज, राहुल, राजाराम और दूसरे पक्ष से महिला कुसुमा की तहरीर पर दर्शन, शिवा, पदुम, शिवराज पुत्र दर्शन के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

जगतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस कर्मियों ने एक घर में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि विरोध करने पर एक बच्ची की पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।

जगतपुर के पूरे भीखा मजरे चिचौली गांव निवासी राजकरन सिंह ने एसपी को पत्र देकर बताया कि थाने में तैनात दरोगा हौसला प्रसाद अवस्थी, चंद्रहाश मिश्रा, सिपाही राजेश तिवारी, देवेश दीक्षित व चालक मंसूर अली चार पहिया गाड़ी से गांव पहुंचे।

गांव के एक व्यक्ति के साथ पुलिस कर्मी उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उस समय पत्नी व बच्चों के साथ निमंत्रण पर गया था। घर पर केवल बेटी रंजना थी। आरोप है कि बेटी ने जब विरोध किया तो सिपाही राजेश ने उसे थप्पड़ जड़ दिए।

इससे बेटी बेहोश हो गई। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा है कि सिपाहियों की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें