फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से दो भाइयों की मौत

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने क्लीनिक पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इरादतनगर के भरभूजापुर चौराहा पर स्थित झोलाछाप के क्लीनिक पर मंगलवार दोपहर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों को बरसाती कीड़े ने काटा था। आरोप है कि झोलाछाप ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया, दोनों की हालत बिगड़ी और थोड़ी ही देर में दम तोड़ दिया। यह देख झोलाछाप भाग निकला। गुस्से में आए लोगों ने क्लीनिक पर हंगामा कर उसके कंपाउंडर को पकड़ लिया। झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


दोनों भाई शिवा (12) और रीतेश (14) गांव डूंडीपुरा की लज्जावती के बेटे थे। उन्हें बरसाती कीड़ों ने काटा था। उनके शरीर पर फफोले पड़ गए थे। लज्जावती उन्हें गांव नदीम निवासी झोलाछाप सोनू कुशवाहा के पास ले गईं।

लज्जावती को झोलाछाप ने बताया कि यह चर्मरोग है। इसे ठीक करने के लिए इंजेक्शन लगाना होगा। उसने दोनों को एक एक इंजेक्शन लगाया। इसके तुरंत बाद उनका शरीर नीला पड़ता चला गया। दोनों तड़पने लगे। उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लज्जावती की चीख निकल पड़ी। सोनू कुशवाहा भाग निकला। वहां लोगों की भीड़ लग गई। गुस्से से भरे लोगों ने कंपाउंडर राजेश को पकड़ लिया। आरोपी झोलाछाप की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे का पता चलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

लज्जावती का रो रोकर बुरा हाल है। उसकी ससुराल कैथई गांव में है। लेकिन पति से विवाद के चलते डूंडीपुरा में मायके में रह रही है। पशुपालन से परिवार चलाती है। उसके दो ही संतान थी। लज्जावती के भाई मुन्ना लाल ने झोलाछाप सोनू और उसके सहायक राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कराया    है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें