फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस से बेखौफ मनचले, क्लास में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षक को पीटा

Thu, 03 Jan 2019 12:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में बेखौफ मनचलों ने दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया है। एक कॉलेज में बाइक से आए तीन युवकों ने क्लासरूम में घुसकर 12वीं कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। 

विज्ञापन


शोर मचने पर कक्षा के बाहर से जा रहे एक शिक्षक ने मनचलों को पकड़ने का प्रयास किया। तो इन युवकों ने शिक्षक को पीटकर घायल कर दिया और भाग निकले। सूचना पर आई पुलिस ने मनचलों की बाइक कब्जे में ले ली है। 

घटना में बुधवार सुबह तकरीबन 11 बजे की है। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में एक बाइक से तीन युवक आए। तीन युवकों सीधे 12वीं क्लास में पहुंचे। वहां बैठी कुछ छात्राओं से छेड़खानी की। इस पर छात्राओं ने शोर मचा दिया। 

विज्ञापन

शिक्षक को पीटा

क्लासरूम के बाहर से गुजर रहे कॉलेज के एक शिक्षक ने इन युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर तीनों युवकों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। इससे शिक्षक के सिर में चोट आई है।

दो युवक तो गेट की तरफ से जबकि तीसरा युवक शिक्षक को धक्का देते हुए छत के रास्ते कूदकर भाग निकला। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने युवकों की बाइक को कब्जे में लेकर इनकी तलाश शुरू कर दी है।

एसओ बरहन नवीन कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रशासन और छात्राओं की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा

उधर, बाह क्षेत्र के एक गांव में सोते समय रिश्ते के देवर ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीट दिया। इससे महिला का कान फट गया। वहीं बीच बचाव करने दौड़ी बेटी की भी युवक ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल मां-बेटी का पुलिस ने अस्पताल भेजकर इलाज कराया।

बाह थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति और बेटा बाहर नौकरी करते हैं। महिला घर पर बेटियों के साथ रहती है। आरोप है कि मंगलवार की शाम रिश्ते का देवर नशे में धुत उसके यहां आया। बरामदे में सो रहे महिला को दबोचकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। 

विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। इससे उसका कान फट गया। शोर सुनकर दौड़ी बेटी को भी पीटा। गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। गांववालों के दौड़ने पर युवक भाग निकला। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती को कमरे में बंद करने का आरोप

शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती को बुधवार को बदनीयती से कमरे में बंद करने का आरोप है। सूचना पर पहुंचे परिजनों को देखकर युवक भाग निकला। घटना की सूचना पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई।

घटना पंचायत भवन की है। इसमें एक कमरे में प्रधान का कार्यालय है। गांव की ही एक युवती बुधवार को किसी काम से वहां गई थी। आरोप है कि तभी वहां मौजूद एक युवक ने बदनीयती से उसे कमरे में बुलाकर बंद कर लिया। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर युवती के घरवाले वहां पहुंच गए। तभी किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर आई पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक शमसाबाद अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें