आगरा के पवन विहार में दिवाली की रात बाइक सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर ब्रश फैक्टरी में आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद संचालक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और आग लगाने की वजह की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पवन विहार इलाके में दिवाली की रात ब्रश फैक्टरी में पटाखे की चिंगारी से आग नहीं लगी थी। बाइक पर आए तीन लोगों ने ज्वलनशील केमिकल डालकर आग लगाई थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर कारखाना संचालक को इस बात की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आग लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फुटेज की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रांस यमुना कालोनी निवासी शैलेंद्र कुमार गुप्ता का पवन विहार में श्री कैला जी प्लास्टिक के नाम से टॉयलेट ब्रश बनाने का कारखाना है। उन्होंने बताया कि कारखाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके लाइव फुटेज मोबाइल से भी देख सकते हैं। दिवाली की रात सोने से पहले 2.30 बजे फुटेज को मोबाइल पर देखा।
तब पता चला कि फैक्टरी और गोदाम में आग लग रही है। इस पर वो पहुंच गए। तब तक दमकल पहुंच गई। आग बुझाई जा रही थी। आग बुझाने के बाद कैमरे के फुटेज चेक किए। सामने आया कि कारखाने के बाहर तीन व्यक्ति बाइक पर आते हैं। वह ज्वलनशील पदार्थ कारखाने पर डालते हैं। यह डीजल या पेट्रोल हो सकता है। एक व्यक्ति बाइक पर बैठे हुए अपने दो साथियों को आग लगाने का इशारा कर रहा है। उनके आग लगाने से लाखों का नुकसान हो गया। भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। यह देखा जाएगा कि सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध कौन लोग हैं? कहां से आए थे? किस कारण आग लगाने की घटना को अंजाम दिया गया।