फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियां पैदा होने पर विवाहिता को मार डाला 

Thu, 01 Dec 2016 01:14 AM IST
तीन बेटियां पैदा होने पर विवाहिता को मार डाला 
विज्ञापन
एमडीयू के छात्र अक्षय राठी ने की आनलाइन जागरूकता फैलाने की पहल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन बेटियां पैदा होने पर ससुरालियों का विवाहिता पर कहर टूट पड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया। बाद में उसकी पिटाई की और गला दबाकर मार डाला। मृतका के भाई ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। 
बाह के मंगदपुर गांव निवासी रामजीलाल की पुत्री बेबी (27) की शादी सात साल पहले जैतपुर के गढ़ीरमपुरा गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद बेबी ने तीन पुत्रियों आयुषी (पांच साल), प्रांशी (चार साल) और रुचि (दो साल) को जन्म दिया। लगातार तीन बेटियां पैदा होने पर ससुरालीजन ताने मारने लगे। उनकी शादी के लिए अतिरिक्त दहेज की मांग कर उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि मंगलवार रात बेबी की पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुरालीजन शव घर में ही पड़ा छोड़कर भाग गये। मृतका के भाई लवकुश ने जैतपुर थाने में पति सुरेन्द्र सिंह, सास हरिप्यारी, ननद छोटी, ननदोई नवीन निवासी पुरा चौधरी के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैतपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जान ली
बाह। जैतपुर के नावली गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव नावली निवासी पुष्पराज सिंह की शादी मैनपुरी के पड़रिया गांव की रेनू उर्फ साधना के साथ 24 नवंबर 2008 को हुई थी। आरोप है कि ससुराली दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर रेनू का उत्पीड़न कर रहे थे। जैतपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पिता रामशरण चौहान ने बताया कि चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर सोमवार की रात ससुरालियों ने रेनू की हत्या कर दी। जैतपुर पुलिस ने पति पुष्पराज, ससुर राजकिशोर, सास पुष्पा देवी, जेठ रिंकू, जेठानी सपना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें