फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइटन शोरूम से 22 लाख की घड़ियां चोरी

Tue, 08 Mar 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
टाइटन शोरूम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कमला नगर में रविवार रात को चोरों ने टाइटन शोरूम का शटर जैक से उठाकर 22 लाख की घड़ियां चोरी कर लीं। सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने डॉग स्क्वैड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई।
विज्ञापन


दयालबाग स्थित तुलसी विहार निवासी प्रशांत अग्रवाल का कमला नगर में सेंट्रल बैंक रोड पर श्रीनाथ जी वाचेस के नाम से टाइटन का शोरूम है। रविवार रात को चोरों ने शोरूम के शटर को जैक से उठा दिया और तकरीबन 375 घड़ियां चोरी करके ले गए। इनकी कीमत दो हजार से 22 हजार रुपये तक हैं।
सोमवार सुबह प्रशांत अग्रवाल शोरूम आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि शोरूम का उद्घाटन कुछ दिन पहले ही किया था। शोरूम के बराबर में यश बैंक है। इसमेें गार्ड भी रहता है। इसके बावजूद उसे घटना का पता नहीं चला। प्रशांत ने बताया कि चोर 22 लाख रुपये की घड़ियां और गल्ले से 1.95 लाख रुपये ले गए।
विज्ञापन


उधर, कमला नगर के व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि आए दिन वारदात हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है। बैंक के पास वारदात सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है।

रात में बंद कर देते हैं कैमरे
शोरूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। मगर, कैमरों को रात के वक्त बंद कर दिया जाता है। यही वजह है कि चोरों की तस्वीर कैद नहीं हो सकी है। अब पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज को चेक करेगी। सोमवार को छुट्टी होने के कारण फुटेज नहीं मिल सके।
विज्ञापन


छोड़ गए घड़ियों के बाक्स
चोरों ने बड़ी इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया। घड़ियों को बाक्स से निकाल दिया। इससे घड़ियां एक बैग में आसानी से आ गई होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें