सिरसा में एक साल तक नाबालिक लड़की से रेप
- फोटो : फाइल फोटो
पिनाहट के सदर बाजार स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कक्षा दो की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने पर परिवारीजनों और अन्य अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। बाद में पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से घटना की शिकायत की।
कस्बा निवासी एक छात्रा (नौ वर्ष) सदर बाजार स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम ताल की पार में कक्षा दो की पढ़ाई कर रही है। शनिवार को वह स्कूल गई तो प्रधानाध्यापक ने मध्याह्न भोजन के समय उसे अपने कमरे में बुला लिया। आरोप है कि वहां उसने अश्लील हरकत की। इसका छात्रा ने विरोध किया तो प्रधानाध्यापक ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। इस पर छात्रा की मां मुहल्लावासियों को लेकर स्कूल पहुंच गईं। उन्हें स्कूल में देख आरोपी गालीगलौज करने लगा। इसके साथ ही अभद्रता करते हुए सभी को स्कूल से बाहर निकाल दिया। गुस्साये ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी की। बाद में परिवारीजनों ने बीआरसी पहुंचकर एबीआरसी नारायण हरी यादव से घटना की शिकायत की। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। विभाग प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
-------
प्रधानाध्यापक पहले भी कर चुका है अश्लील हरकतें
पिनाहट। शनिवार को छात्रा के साथ अश्लील हरकत की जानकारी पर पहुंची पुलिस को वहां पढ़ने वाले बच्चों और अभिभावकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक पहले भी कई बच्चों के साथ ऐसी ही हरकत कर चुका है। कुछ माह पूर्व आठ वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। तब अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। अब जब जेल से छूटकर आया तो फिर वहीं हरकत दोहराने से अभिभावकों में खासा आक्रोश है। उन्होंने आरोपी को स्कूल से हटाने की मांग की है।