फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतैना में धर्मस्थल की  दीवार को लेकर विवाद 

Sat, 25 Feb 2017 12:57 AM IST
खतैना में धर्मस्थल की  दीवार को लेकर विवाद 
विज्ञापन
मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जगदीशपुरा के खतैना में शुक्रवार दोपहर को एक धर्मस्थल के निर्माण के लिए पिलर के लिए दीवार बनाने पर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी आ गए। उन्होंने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन

खतैना में 20 साल पुराने धर्मस्थल का नवनिर्माण कराकर तीन मंजिला भवन तैयार किया गया है। धर्मस्थल के बगल से ही कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान की जमीन पर मसजिद के दो पिलर लगाए गए थे। इन पिलर पर शुक्रवार को दीवार बनाई जा रही थी। दीवार बनाने का लोगों ने विरोध किया। लोगों का कहना था कि पिलर लगाने के लिए जमीन दी गई थी, ना कि उन पिलर पर दीवार बनाने के लिए। इसको लेकर विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के लोग जुट गए। इसकी जानकारी पर दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आ गए। उन्होंने धर्मस्थल का संचालन कर्ताओं से जमीन से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। तब तक के लिए उक्त जमीन पर निर्माण कराने पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें