फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक जलने लगी चलती कार, एक घंटे

Mon, 21 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान टाकीज ओवर ब्रिज पर रविवार दोपहर तकरीबन दो बजे चलती इंडिगो कार में आग लग गई। कार को रोककर चालक सपरिवार सुरक्षित बाहर निकल गए। हाइवे पर वाहन रुक गए। टायर फटने पर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने रास्ता रोका। फायरब्रिगेड की दमकल ने एक घंटे मेें आग बुझाई।
विज्ञापन

मऊ रोड, कालिंदी पुरम खंदारी निवासी अजयपाल इंडिगो कार से अलीगढ़ जा रहे थे। उनके साथ पत्नी बेबी और बेटी भी थीं। भगवान टाकीज ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही कार के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देखकर अजयपाल ने कार को रोक दिया। वे सपरिवार कार से निकले और दूर जाकर खड़े हो गए। जलती कार को देखकर हाइवे पर वाहन रुक गए। सूचना पर न्यू आगरा पुलिस पहुंची। पुलिस ने वाहनों को रोक दिया। इससे जाम लग गया। वाहनों को सर्विस रोड से निकालने की वजह से वहां जाम लग गया। फायरब्रिगेड की एक दमकल ने आग बुझाई। पुलिस ने क्रेेन की मदद से कार को हटवाया, तब कहीं हाइवे पर यातायात सुचारु किया जा सका। अजयपाल का कहना था कि एसी मेें खराबी आ गई थी। उसमें ही शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें