फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर से 11वीं के छात्र का अपहरण

Fri, 29 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर गांव शेखपुरा से बुधवार सुबह स्कूल के लिए निकला 11वीं का छात्र विष्णु लापता हो गया। शाम को खंदौली रोड पर उसका स्कूल बैग मिल गया, जिससे उसके अपहरण की आशंका है। उसकी साइकिल भी नहीं मिली है। बेटे का पता नहीं चलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा निवासी सूरजपाल जयपुर में साड़ियों पर कढ़ाई का काम करता है। उनका 15 वर्षीय बेटा विष्णु कुबेरपुर स्थित जीएस पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र है। बुधवार की सुबह आठ बजे वह साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। दो बजे छुट्टी के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। इस पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के गांव में रिश्तेदार और दोस्तों के यहां तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में खंदौली रोड पर गांव पीपरिया के पास खेतों में उसका बैग पड़ा मिल गया। कापी और किताब पर छात्र का नाम लिखा हुआ था। बैग मिलने की जानकारी पर उसके परिवारीजन भी आ गए। छात्र के अपहरण की आशंका पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। छात्र के चाचा छोटेलाल ने बताया कि विष्णु इकलौता बेटा है। उसकी तीन बहनें हैं। उसके अपहरण की आशंका है। इधर, इंस्पेक्टर ब्रह्म सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है। वह तकरीबन 14 दिन से स्कूल भी नहीं गया है। बुधवार को भी स्कूल नहीं गया था। परिवारीजनों ने थाने पर कोई तहरीर भी नहीं दी है।
बिट्टू का अब तक सुराग नहीं
कमला नगर से सेंट पीटर्स कालेज के नौंवी के छात्र अभिषेक उर्फ बिट्टू का पांच जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उसकी साइकिल भी कमला नगर में एक गेस्ट हाउस के पास खड़ी हुई मिल गई थी। उसकी तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। परिवारीजन भी बेटे की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें